*👉 अनुमति की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, मोहर्रम जुलूस आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR* 👉 *नियमों के उल्लंघन से पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई* 👉*नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा- SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

ख़बर शेयर करें -

*👉 अनुमति की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, मोहर्रम जुलूस आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR*

👉 *नियमों के उल्लंघन से पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई*

👉*नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा- SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय शर्तों का उल्लंघन करना आयोजकों को महंगा पड़ गया। एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने जुलूस आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि देर रात तक जुलूस निकालने से शहर की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर वायरल वीडियो पर आईजी कुमाऊँ का सख्त रुख, आरक्षी शेर सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई।

 

 

 

 

मोहर्रम जुलूस से पहले पुलिस और प्रशासन ने आयोजन समिति के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जुलूस रात 9 बजे तक समाप्त करना होगा। लेकिन आरोप है कि आयोजकों ने तय समय सीमा का पालन नहीं किया और देर रात तक जुलूस जारी रखा।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने बूथ 213 पर सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

पुलिस के अनुसार इस वजह से नैनीताल शहर में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मल्लीताल पुलिस ने जुलूस आयोजकों के खिलाफ कोतवाली मल्लीताल में एफआईआर संख्या 23/26 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 223, 285 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

 

बाइट (एसएसपी का संदेश):
“नैनीताल जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित, कहा—उत्तराखंड की बेटियां रच रही हैं नए कीर्तिमान।

 

आउट्रो:

नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि भविष्य में किसी भी आयोजन में तय शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -