लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन हब, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन हब, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन हब, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऊधम सिंह नगर जनपद के खटीमा स्थित लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्राकृतिक स्थल को आधुनिक सुविधाओं के साथ एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

 

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे राज्य में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित शारदा कॉरिडोर एवं शारदा रिवर फ्रंट परियोजना के माध्यम से क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। होटल, होमस्टे, हस्तशिल्प, परिवहन और स्वरोजगार से जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुंदरखाल के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग तेज, शासन-प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन।

 

 

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य को सुरक्षित रखते हुए क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।