राखी के त्योहार से पहले मिठाई दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस की चेतावनी।

राखी के त्योहार से पहले मिठाई दुकानदारों पर कसा शिकंजा, 5 प्रतिष्ठानों को नोटिस की चेतावनी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 19 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रामनगर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में भवानीगंज, रानीखेत रोड, बस स्टैंड और लखनपुर चुंगी क्षेत्र में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच की गई।

 

 

 

अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से दूध, दही, घी, पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता, मानकों और लेबलिंग की जांच की। खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन के साथ उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर पहुंचे कप्तान, ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुलेट बाइक से चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच ट्रैफिक प्लान पर लिया बड़ा फैसला—कल 6 घंटे ONE-WAY रहेगा ट्रैफिक, वापसी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।

 

 

 

अधिकारियों ने कारोबारियों को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड द्वारा 7 अगस्त 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी भी दी। इसके तहत अमानकीकृत डेयरी एनालॉग अथवा गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में 10 टायरा ट्रकों के संचालन पर भड़के कारोबारी, रणजीत रावत बोले—तुरंत रोक नहीं लगी तो कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान पांच प्रतिष्ठानों में मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल तथा खाद्य पदार्थों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर कर आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में कमियां दूर नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 55 के तहत विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिसमें दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वोटों ने पलटा चुनाव का रुख, नीरज कंडारी बने पीएनजी कॉलेज के नए अध्यक्ष।

 

 

 

इसके अलावा दो बारों का भी निरीक्षण किया गया। एक बार में आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता स्वास्थ्य की सुरक्षा, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अमानकीकृत डेयरी एवं गैर-दुग्ध उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

 

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर असलम खान सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।