फांटो जोन बना रोजगार का नया ठिकाना, 180 नेचर गाइडों को मिला बड़ा तोहफा।

सीएम धामी के अनुरोध पर बड़ा फैसला, बनबसा स्टेशन पर रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस।

फांटो जोन बना रोजगार का नया ठिकाना, 180 नेचर गाइडों को मिला बड़ा तोहफा।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में फांटो जोन एक नई मिसाल बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास सभागार से वर्चुअल माध्यम से तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के फांटो जोन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रशिक्षित 180 महिला एवं पुरुष नेचर गाइडों को रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रमाण-पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत, कौशल और प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि नेचर गाइड केवल पर्यटकों को जंगल घुमाने वाले मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी तथा प्रदेश की संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

 

सीएम धामी ने कहा कि फांटो जोन ईको-टूरिज्म और समुदाय आधारित पर्यटन का उत्कृष्ट मॉडल बन रहा है। यहां की जैव विविधता, वन्यजीव और टाइगर साइटिंग पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। ट्री हाउस पर्यटकों को प्रकृति के बीच अनूठा अनुभव दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं। पर्यटन को रोजगार, होमस्टे, एडवेंचर टूरिज्म और ईको-टूरिज्म से जोड़कर स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गांव अब केवल पुरानी यादों के नहीं, बल्कि नई संभावनाओं के केंद्र बन रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

kj
tara