फूलजहां सिद्दीकी का विकास पर जोर, जनता से मांगा समर्थन।

वार्ड नंबर 12: फूलजहां सिद्दीकी ने जनसंपर्क कर जनता से मांगा समर्थन।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर। वार्ड नंबर 12 से सभासद पद की प्रत्याशी फूल जहां सिद्दीकी पत्नी अब्दुल वाहिद ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सिलेंडर के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

जनसंपर्क के दौरान फूलजहां सिद्दीकी ने कहा, “मैं वार्ड की समस्याओं को हल करने और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करूंगी। जनता का सहयोग और विश्वास ही मेरी ताकत है।”

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

 

 

इस अवसर पर फूलजहां के समर्थकों ने वार्ड के घर-घर जाकर जनता से संपर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। समर्थकों ने कहा कि फूलजहां सिद्दीकी का विजयी होना वार्ड के विकास के लिए एक बड़ा कदम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटा नैनीताल प्रशासन, शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ शुरू होंगे भव्य कार्यक्रम।

 

 

जनता में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है, और सभी प्रत्याशी अपनी रणनीतियों के साथ मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। इस अवसर पर फूलजहां सिद्दीकी के पति अब्दुल वाहिद और दर्ज़नों समर्थक उपस्थित रहे।