रामनगर पुलिस ने 14.70 ग्राम स्मैक के साथ 02 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत डीआईजी महोदय तथा एसएसपी महोदया नैनीताल के निर्देशन में कोतवाली रामनगर पुलिस ने 14.70 ग्राम स्मैक के साथ 02 नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार। नशे के सौदागरों पर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को नशे के अवैध कारोबार कर युवाओं को बरबाद करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में नशे के सौदागरो पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। दिनांक- 09.11.2021 को उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी व थाना रामनगर पर गठित एडीटीएफ टीम में नियुक्त कर्मचारी गणों की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान समय करीब 12:30 बजे* शिव नगर कॉलोनी तेलीपुरा रोड रामनगर से

1- मोहम्मद नदीम पुत्र शराफत निवासी शिव नगर कॉलोनी तेलीपुरा रोड रामनगर जनपद नैनीताल व

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान शिक्षा में नवाचार की मिसाल बनीं डॉ. विजेता बिष्ट, राज्य स्तर पर मिला सम्मान।

2- नईम पुत्र शराफत निवासी उपरोक्त को संदिग्ध प्रतीत होने पर चैक किया गया तो * उपरोक्त दोनों के पास से 14.70 ग्राम स्मैक कीमत- 1,00, 000/- रु0 बरामद होने पर गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में एफ0आई0आर0 न0 625/2021 धारा- 8/21 /29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त बरामदा स्मैक को लुटाबढ़ रामनगर से खरीदकर लाए थे तथा छोटी छोटी पुड़िया बनाकर बेचकर मुनाफा कमाने के साथ साथ युवाओं के शरीर में जहर घोल रहे थे, पकड़ में आने पर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सड़कों पर मौत का सामान! तड़के 4 बजे एआरटीओ का छापा, अवैध जुगाड़ और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई।

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 मनोज सिंह अधिकारी
2- कानि0 गगन भंडारी
3- कानि0 हेमंत सिंह
4- कानि0 संजय सिंह