शाहदरा में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, दो बच्चों समेत चार लोगों की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

शाहदरा में चार मंजिला इमारत में भीषण आग, दो बच्चों समेत चार लोगों की हुई मौत

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

दिल्ली के शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में एक आवासीय इमारत में गुरुवार को भीषण आग लगने से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत। इस हादसे में दम घुटने से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई है। जनकर्मीयों का कहना है कि पीड़ितों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और उनकी पांच और तीन साल की दो बच्चियों के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद हादसा: तेज रफ्तार बनी मौत का कारण, दो महिलाओं की मौके पर मौत 🚨

 

 

पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय पुलिस टीम, चार दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें अस्पताल से जानकारी मिली कि दम घुटने से चार लोगों- दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।’

पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग की सुविधा है। आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। अधिकारी ने कहा, ‘सड़क संकरी होने के बावजूद, अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। प्रत्येक मंजिल पर तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को हेडगेवार अस्पताल भेजा गया।’

यह भी पढ़ें 👉  *मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*