महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक को  पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय _ सह संपादक 

किच्छा। दिनाक 27.7.22 को वादी मनोज कुमार शर्मा पुत्र स्व0 शिव शंकर शर्मा निवासी बंगाली कालोनी थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर की तहरीर के आधार पर थाना किच्छा पर FIR NO 314/2022 U/S 306 IPC बनाम रितेश साहनी पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ.नि. बसन्त प्रसाद के सुपुर्द की गयी। । अभियोग के सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देश, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सितारंगज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण मे एक टीम का गठन किया गया।

 

 

एसओजी टीम जनपद ऊधम सिंह नगर की सहायता से दिनांक 20/9/2022 को अभियुक्त रितेश साहनी के मोबाईल की लोकेशन मुम्बई मे आयी जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम मुम्बई पहुँची तो अभियुक्त की लोकेशन वापी जिला बल्साङ गुजरात मे आयी, वहाँ से वापी जिला बलसाड गुजरात पहुँचे तो वहाँ स्थानीय पुलिस की मदद से अभियुक्त रितेश साहनी पुत्र पंचदेव साहनी निवासी हालपुर थाना बासडिह जिला बलिया उत्तर प्रदेश को दिनाक 26/9/2022 को 2.15 AM पर चनौद वापी थाना डुगरी जिला बल्साड से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यशाला, सीएम धामी ने किया नमन, सरोज राणा ने थामा कमल।

 

अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की गयी तो रितेश साहनी द्वारा बताया कि अंजली शर्मा उर्फ मुन्नी शर्मा मेरे गाँव के पास सिमरी की रहने वाली थी। अंजलि शर्मा से 01 वर्ष पहले मेरी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पिछले 01 वर्ष से हम दोनो रिलेशनसिप मे रह रहे थे। मै जानता था कि अंजलि शादी शुदा है। जब इसका पति बाहर जाता था तो मै इसके घर पर बंगाली कालोनी किच्छा आ जाता था। दिनाक 15/7/2022 को अंजलि अपने घर किच्छा से दिल्ली आयी उस रात नोयडा में होटल में रूके। अगले दिन अंजलि से मेरा मन मुटाव हो गया और अंजलि शर्मा अपने घर किच्छा आ गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: मुखानी पुलिस का एक्शन, शराब तस्कर गिरफ्तार, वारंटी भी दबोचा।

 

 

मेरे द्वारा अंजलि से साथ रहने को मना किया गया। जिस कारण से दिनाक 25/7/2022 को अंजलि शर्मा द्वारा आत्म हत्या कर ली गयी। जिसकी मुझको जानकारी हुई, मै डर के कारण मुम्बई भाग आया था। मुम्बई मे 10-15 दिन तक रहा। उसके पश्चात मै गुजरात मे ग्राम चनौद वापी थाना डुगरी जिला बल्साड आ गया था। मैने अपनी पहचान छिपाने के लिये अपने सिर के बाल मुडवा लिये थे। अभियुक्त रितेश साहनी को मा0 न्यायालय 4th ADJ वापी जिला बलसाड गुजरात में पेश किया गया। मा) न्यायालय द्वारा दिनाक 28/9/2022 समय 16.00 बजे तक का ट्रांजिक्ट रिमाण्ड स्वीकृत किया गया है।अभियुक्त रितेश साहनी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर ढिलाई नहीं चलेगी, 30 दिन से लंबित शिकायतों पर विशेष अभियान के निर्देश।

 

गिरफ्तार अभियुक्त –
रितेश साहनी पुत्र पंचदेव साहनी निवासी हालपुर थाना बासडिह जिला बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *