सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेन्द्र कटारिया पुत्र महेन्द्र कटारिया, निवासी ग्राम शिवपुर बेलजुडी, पीरुमदारा, रामनगर द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अवैध तमंचे के साथ वायरल की गई थी। मामला संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने बैलजुडी सरकारी स्कूल के पास आम-लीची के बगीचे में अवैध देशी तमंचा 315 बोर छिपाकर रखने की बात कबूली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद किया और आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में मुकदमा अपराध संख्या 88/25, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उपनिरीक्षक गणेश जोशी
  • हेड कांस्टेबल कुंवर पाल
  • कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह
  • कांस्टेबल विनीत चौहान
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री जसपाल राणा को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

 

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध हथियारों के उपयोग या सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।