ख़बर शेयर करें -

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह चार दिन से लापता किशोर का शव आलू के खेत में गड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को खेत से खुदवाकर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। किशोर को गांव के ही दो युवक आलू गड़वाने की बात कहकर घर से लेकर गए थे।घटना नारखी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा (14) 19 अक्तूबर को घर पर था। शाम को गांव का ही सुमित ठाकुर और उसका भाई अमित आए। कहा कि खेत पर आलू गड़वाने का काम चल रहा है। इसके बाद कृष्णा को ट्रैक्टर पर अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  Quick & Smart Response: नैनीताल पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की कमर तोड़ी — रेस्क्यू ऑपरेशन सफलडा, यल–112 कॉल के बाद चौतरफा नाकाबंदी, 08 अपहरणकर्ता हिरासत में, “अपराध करने वाले हर हाल में जाएंगे जेल” — एसएसपी नैनीताल।

 

 

बताया कि इसके बाद रात हो गई लेकिन कृष्णा घर नहीं लौटा। इस उन्होंने सुमित ठाकुर के घर जाकर जानकारी की। वहां पर उन लोगों ने टाल मटोल कर दिया। ठीक से कोई जवाब नहीं दिया। इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन बेटे का कहीं कोई पता नहीं चला। इस पर सुमित और उसके भाई की बातों पर शंका हुई।

विनोद ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रविवार की शाम आरोपी सुमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पहले तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन, बाद में टूट गया। उसने पूरा सच उगल दिया।
पुलिस को लाश के बारे में भी जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने किशोर की हत्या कर दी है। शव को खेत में गाड़ दिया है। उसने बताया कि उसने कृष्णा को ट्रैक्टर के हैरो (खेत जुताई का यंत्र) से काट कर मारा है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे क्यों मारा, इसके बारे में जानकारी की जा रही है।