चोरगलिया व कालाढूंगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 03 नशा तस्कर 161 पाउच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार।

चोरगलिया व कालाढूंगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 03 नशा तस्कर 161 पाउच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 6 मई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चोरगलिया एवं कालाढूंगी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शराब तस्करों को कुल 161 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना चोरगलिया की कार्रवाई:

  1. प्रियांशु आर्या गिरफ्तारी:
    दिनांक 06.05.2025 को कालीपुर श्मशान घाट के समीप झाड़ियों में छिपा कर रखी गई 54 पाउच कच्ची शराब के साथ अभियुक्त प्रियांशु आर्या पुत्र संतोष राम (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम मानपुर, थाना चोरगलिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ FIR संख्या 40/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    गिरफ्तारी टीम: ASI विजय सिंह राणा, कांस्टेबल उत्तम सिंह, कांस्टेबल जीतेंद्र सिंह।

  2. भुवन राम गिरफ्तारी:
    प्रतापपुर मोड़ के सामने जंगल से 72 पाउच अवैध शराब के साथ भुवन राम पुत्र गोपाल राम (उम्र 35 वर्ष), निवासी प्रतापपुर, थाना चोरगलिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 39/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत हुआ।
    गिरफ्तारी टीम: हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, कांस्टेबल भारत भूषण, कांस्टेबल मो. नाजिर।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

थाना कालाढूंगी की कार्रवाई:

  1. जगतार गिरफ्तारी:
    पुलिस टीम ने दौराने चेकिंग विजयपुर-चकलुवा मार्ग पर स्वराज खत्ता को जाने वाले कच्चे रास्ते से जगतार पुत्र कुलदीप (उम्र 25 वर्ष), निवासी देवलचौड़, थाना कालाढूंगी को 35 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध FIR संख्या 53/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
    गिरफ्तारी टीम: कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल किशन नाथ, कांस्टेबल मिथुन कुमार।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

पुलिस का सख्त संदेश:
जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की शहरी विकास, जलागम और पर्यावरण विभाग की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश।