टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचकर कालाढूंगी के लाल मिट्टी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

गौरतलब है कि बीते रोज कालाढूंगी के लाल मिट्टी क्षेत्र में एक टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हो गई थी, जिसमें 27 यात्री घायल हो गए थे। सभी घायलों का उपचार सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

अस्पताल पहुंचकर सांसद अजय भट्ट ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल के प्राचार्य को निर्देशित किया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए।

 

 

 

सांसद ने कहा कि प्रत्येक घायल की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों की सेहत से खिलवाड़ का आरोप! हल्द्वानी बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से मांगी जांच।

दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सांसद ने उनके परिजनों को भी ढांढस बंधाया।