खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

ख़बर शेयर करें -

खुशियों का सफर बना मातम, नैनीताल मार्ग पर खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरी यात्रा को मातम में बदल दिया। नैनीताल भ्रमण कर वापस लौट रहे पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कुल 29 लोग सवार थे। वाहन कालाढूंगी-नैनीताल बैंड के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे का प्राथमिक कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। वाहन में सवार अधिकांश पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के निवासी थे, जो नैनीताल घूमने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी भेजा गया।

 

 

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

 

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर दौड़ रहे वाहनों की फिटनेस, नियमित जांच और सड़क सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन फिलहाल राहत एवं बचाव कार्यों के साथ घायलों के उपचार पर नजर बनाए हुए है।

 


ख़बर शेयर करें -