सट्टे की खाई-बाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से एक गिरफ्तार।

सट्टे की खाई-बाड़ी पर पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से एक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

हल्द्वानी। जनपद में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा सामग्री और नकदी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

 

इसी दौरान 18 जून 2026 को गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से करीब 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे जुनैद अली (34 वर्ष) निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने वाली गली, बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा 1600 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 101/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।