मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए… नैनीताल पुलिस है ना!
💯 जो खोया था, वो वापस मिला’— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड
🚔 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अप्रैल 2026 से 24 जून 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांडों के 256 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।
बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 56 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए एसएसपी नैनीताल एवं पुलिस टीम का आभार जताया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाइल फोन बरामद करने के लिए विशेष निर्देश दिए थे। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ताओं द्वारा उपलब्ध कराए गए आईएमईआई नंबरों का सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विश्लेषण किया।
पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण:
- आईफोन – 04
- सैमसंग – 35
- ओप्पो – 59
- वन प्लस – 10
- रियलमी – 26
- वीवो – 50
- मोटोरोला – 10
- इंफिनिक्स – 10
- रेडमी – 19
- पोको – 14
- लावा – 05
- आईक्यू – 03
- टेक्नो – 06
- आईटेल – 05
कुल बरामद मोबाइल: 256
अनुमानित कीमत: RS. 56,25,000
मोबाइल रिकवरी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
- उपनिरीक्षक मीनू गौतम
- कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर
- कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति
एसएसपी नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए मोबाइल रिकवरी टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।




