“नैनीताल में मौसम का रेड सिग्नल! 2-3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर”

ख़बर शेयर करें -

“नैनीताल में मौसम का रेड सिग्नल! 2-3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल जिले में 2 और 3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो बना सबूत! नंबर प्लेट छिपाकर फर्राटा भरने वाला चालक पुलिस के शिकंजे में, वाहन सीज।

 

 

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। संभावित भारी बारिश के चलते भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और सड़कें बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीनें और कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फाँटो ईको टूरिज्म जोन पहुंचे प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, वन संरक्षण और पर्यटन विकास को लेकर दिए अहम निर्देश।

 

 

 

जिला, परगना और विकासखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तहसील स्तर की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी हाई अलर्ट पर रहेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा हर घंटे आपदा संबंधी अपडेट जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने खोला विकास का खजाना, चम्पावत को मिली करोड़ों की सौगात।

 

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 या टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल संपर्क करें।


ख़बर शेयर करें -