20 हजार की घूस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, रिश्वतखोर जेई पर विजिलेंस का शिकंजा।

20 हजार की घूस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, रिश्वतखोर जेई पर विजिलेंस का शिकंजा।
ख़बर शेयर करें -

20 हजार की घूस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, रिश्वतखोर जेई पर विजिलेंस का शिकंजा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने जसपुर ग्राम पंचायत कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नंबर 1064 पर की गई शिकायत के आधार पर की गई।

यह भी पढ़ें 👉  "नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार… लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे करेंसी!"*

 

 

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता एक पंजीकृत ठेकेदार है, जो जसपुर क्षेत्र में निर्माण कार्य करता है। ठेकेदार ने शिकायत में बताया कि ब्लॉक जसपुर में वाटर कूलर लगाने के कार्य के भुगतान के एवज में कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार ने 20 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर ने 12 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ, बोले– हर बच्चे को मिलेगी आधुनिक और समान शिक्षा।

 

 

 

शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

 

 

विजिलेंस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 29 जून को कुंडा, काशीपुर में कनिष्ठ अभियंता विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  19 दिन की जंग रंग लाई! झुका प्रशासन, जस्सागांजा के आंदोलन की बड़ी जीत।

मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है। उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने सफल ट्रैप कार्रवाई के लिए विजिलेंस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 


ख़बर शेयर करें -