रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।

रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और मानव-वन्यजीव संघर्ष को बनाया मुद्दा, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया दावा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए रामनगर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया। शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। कार्यक्रम में यशपाल आर्य, करण माहरा, प्रीतम सिंह, प्रकाश जोशी तथा रंजीत रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

 

 

 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लगातार परेशान हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।

यशपाल आर्य ने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने संगठन में अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड की पहल से नैनीताल में मजबूत होगी भंडारण व्यवस्था, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

 

 

 

कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे उत्तराखंड में जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रामनगर इस यात्रा का अंतिम पड़ाव है और यहां उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है।

 

 

 

कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों पर करण माहरा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के भीतर ही वर्तमान और पूर्व नेताओं के बीच मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक माहौल है और सभी नेताओं का सम्मान किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा नया पर्यटन हब, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तस्वीर कुछ पोस्टरों में नहीं होने के विवाद पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर आधिकारिक नहीं थे। कार्यक्रम के सभी अधिकृत बैनर और पोस्टरों में हरीश रावत को सम्मानजनक स्थान दिया गया था।

 

 

 

कुल मिलाकर रामनगर का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन कांग्रेस के लिए एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया, जहां पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर घेरते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया। अब राजनीतिक नजरें इस बात पर टिकी हैं कि यह अभियान चुनावी मैदान में कांग्रेस को कितना लाभ दिला पाता है।


ख़बर शेयर करें -