ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री धामी ने किया अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन, कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री धामी ने किया अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन, कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ।
ख़बर शेयर करें -

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री धामी ने किया अकादमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन, कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भीमताल। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नव-निर्मित अकादमिक ब्लॉक एवं अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि उसके विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का लगातार प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी सरकार इसी प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने ग्राफिक एरा की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान ने शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि संकल्प, गुणवत्ता और दूरदृष्टि हो तो उत्तराखंड जैसा पर्वतीय राज्य भी विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि नया अकादमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा शोध, नवाचार और रचनात्मक सोच को नई दिशा देगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राफिक एरा द्वारा भीमताल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँचाना संतुलित एवं समावेशी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क होटल मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए जाने को भी सराहनीय पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  "नैनीताल में मौसम का रेड सिग्नल! 2-3 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर"

उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने बताया कि कुमाऊँ मंडल में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की स्थापना की दिशा में भी कार्य चल रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत होंगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसी परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 13 जिलों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, राहत और बचाव व्यवस्था की होगी परीक्षा।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलती दुनिया में वही युवा आगे बढ़ेगा, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने का साहस रखेगा। उन्होंने युवाओं से केवल डिग्री तक सीमित न रहकर नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला और नवाचार आधारित उद्यमी बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्राफिक एरा जैसे संस्थान इस लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


ख़बर शेयर करें -