लापता हुए 3 किशोर, पुलिस की तेजी से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद।

लापता हुए 3 किशोर, पुलिस की तेजी से कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लापता किशोरों को महज कुछ घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, तल्ली बमोरी निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु सक्सैना, मुखानी चौराहा निवासी 15 वर्षीय प्रदीप सागर और निशांत विहार निवासी 16 वर्षीय ध्रुव कश्यप 7 जुलाई की शाम घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने सुबह करीब 4 बजे हीरानगर चौकी में सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, रणजीत रावत की अगुवाई में प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीनों बच्चे पैदल मुखानी क्षेत्र की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने लगातार ट्रैकिंग करते हुए थाना मुखानी क्षेत्र से तीनों किशोरों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

 

 

 

थाने में बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग कराई गई, जिसके बाद तीनों को सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस और पुलिस टीम का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

  • SI संजीत राठौड़ (चौकी प्रभारी, हीरानगर)
  • हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा
  • कांस्टेबल राहुल यादव
  • कांस्टेबल राकेश कंडारी

नैनीताल पुलिस की अपील:
अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, उनसे नियमित संवाद बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति या आपातकाल में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

kj
tara