रामनगर चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श और उपचार।

रामनगर चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श और उपचार।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श और उपचार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार से तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हो गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही चिकित्सालय में 11 से 18 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा भी मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिकों का भव्य संगम, गढ़वाल गौरव सैनिक कल्याण समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस।

 

 

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर 11 जुलाई से 13 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के चिकित्सक मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को हल्द्वानी से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रामनगर पहुंचेगी। इस दौरान मेडिसिन, नेत्र रोग, सर्जरी, मनोरोग (साइकियाट्री) सहित कई विभागों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

 

 

 

डॉ. शर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें उपचार के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने बताया कि 11 से 18 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन से संबंधित सभी सेवाएं, परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इच्छुक दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर की चाल हुई फेल, पुलिस ने चोरी की स्कूटी समेत दबोचा।

 

 

 

चिकित्सालय प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष स्वास्थ्य शिविर और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए समय पर स्वास्थ्य जांच कराएं और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा लें।


ख़बर शेयर करें -