नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।
ख़बर शेयर करें -

नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, बनभूलपुरा से स्मैक तस्कर दबोचा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक, विभिन्न प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी/लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 जुलाई को ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने कच्चे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने सुशील जोशी, एसएसपी ने कंधों पर सजाए सितारे।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज (32) पुत्र अफगेज, निवासी काबुल का गेट, छोटी रोड, इन्द्रानगर वार्ड संख्या-30, थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 123/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल पान सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक देरी पर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

ख़बर शेयर करें -