बाघ की बढ़ती दहशत के बीच ग्रामीण सुरक्षा का मुद्दा उठा, DFO से प्रभावी कदम उठाने की मांग।

बाघ की बढ़ती दहशत के बीच ग्रामीण सुरक्षा का मुद्दा उठा, DFO से प्रभावी कदम उठाने की मांग।

 

 

 

रामनगर, 19 अगस्त। तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के नव नियुक्त प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) श्री पुनीत तोमर से सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बुधानी ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट की संस्तुति के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डीएफओ को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

 

 

 

भेंट के दौरान ग्राम क्यारी बंदोबस्ती एवं क्यारी खाम में बढ़ती बाघ गतिविधियों और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

 

 

 

ग्रामीण सुरक्षा के लिए मार्गों के दोनों ओर 10 से 15 मीटर तक झाड़ियों की सफाई, घरों के आसपास स्थित विशालकाय पेड़ों की वैज्ञानिक छंटाई एवं आवश्यकतानुसार कटान, संवेदनशील स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाने तथा नियमित विभागीय रात्रि गश्त संचालित करने की मांग रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि 14 अगस्त 2026 को ग्राम क्यारी बंदोबस्ती में बाघ ने एक दुधारू गाय का शिकार कर लिया था। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे में जन एवं पशु सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस से आंख-मिचौली पड़ी भारी, ऑपरेशन प्रहार में NBW वारंटी की कहानी का हुआ ‘द एंड’।

 

 

 

इस अवसर पर वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और ग्रामीण हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि डीएफओ पुनीत तोमर के नेतृत्व में वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।