रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप कपकोटी के नेतृत्व में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

 

एआरटीओ संदीप कपकोटी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 40 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 15 वाहनों के दस्तावेज अधूरे या नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहनों के चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

 

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहन सड़कों पर संचालित होने तथा उनसे जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी को देखते हुए ऐसे वाहनों को विशेष रूप से चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुँचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर और कार्तिक पालीवाल, लिय्या बाबा जी का आशीर्वाद, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शॉल व मोमेंटो देकर किया सम्मानित!, "श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना ही नैनीताल पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" — SSP नैनीताल।

 

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, नंबर प्लेट नियमों के अनुसार लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।