रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, नवोदय विद्यालय सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य नमूने।

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, नवोदय विद्यालय सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य नमूने।
ख़बर शेयर करें -

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का अभियान, नवोदय विद्यालय सहित कई प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य नमूने।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कोटाबाग। रक्षाबंधन और श्रावण मास के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोटाबाग और कालाढूंगी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान के नेतृत्व में स्यात स्थित राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के डाइनिंग हॉल, किचन और भंडार गृह की सघन जांच की गई। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। प्रयोगशाला परीक्षण के लिए रिफाइंड सोया तेल, सरसों तेल, सूजी, गरम मसाला पाउडर और सब्जी मसाला पाउडर के कुल पांच नमूने लिए गए। किचन कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेयजल जांच रिपोर्ट तथा एफएसएसएआई से संबंधित आवश्यक अभिलेख भी नियमानुसार पाए गए। अधिकारियों ने मैस प्रभारी और मैस मैनेजर को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

 

 

टीम ने कालाढूंगी क्षेत्र के बजूनिया हल्दू, पतालिया, स्यात और कोटाबाग में एक दर्जन से अधिक किराना एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। व्यापारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, बिल देने तथा एफएसएसएआई लाइसेंस प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि मिलावट की आशंका होने पर तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भव्य होगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, खेल प्रतियोगिताओं से लेकर रक्तदान शिविर तक होंगे विशेष आयोजन।

ख़बर शेयर करें -