कॉमनवेल्थ में चमके उत्तराखंड के सितारे, CM धामी ने किया सम्मान।

ख़बर शेयर करें -

🥇 कॉमनवेल्थ में चमके उत्तराखंड के सितारे, CM धामी ने किया सम्मान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि को मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया।

 

 

 

सम्मानित होने वालों में पैरा एथलीट शुभम जुयाल (रजत पदक, रुड़की), जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (कांस्य पदक, देहरादून), शुभम जुयाल के प्रशिक्षक राकेश सिंह रावत (पौड़ी), उन्नति शर्मा के प्रशिक्षक सतीश चन्द्र शर्मा एवं पुनेश कुमार सिंह तथा भारतीय बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक खीमानन्द बेलवाल (हल्द्वानी) शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1967 करोड़ की मंजूरी।

 

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग की भी अहम भूमिका होती है, इसलिए प्रशिक्षकों का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल राज्यों में स्थापित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। आधुनिक खेल सुविधाओं, बेहतर प्रशिक्षण, उपकरण, पोषण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि, सरकारी सेवाओं में अवसर, छात्रवृत्ति और विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिला, दिव्यांग और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

 

 

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ी और उनके प्रशिक्षक प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

 

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा सहित खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करें -