ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

ख़बर शेयर करें -

🚨 ब्लैक फिल्म से मॉडिफाइड लाइट तक… परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 967 वाहनों के चालान, 113 सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत लाइट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग ने तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 4 से 6 अगस्त 2026 तक चले अभियान में विभाग ने 967 वाहनों के चालान किए, जबकि 113 वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

 

 

 

अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगाने वाले 111 वाहनों, अनाधिकृत लाइट के मामले में 163, अल्टरेशन में 20 और हूटर लगाने पर 4 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

 

 

इसके अलावा फिटनेस प्रस्तुत न करने पर 65, परमिट के उल्लंघन में 40, इंश्योरेंस के मामले में 88, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर 69 और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित मामलों में 132 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।

 

 

वहीं सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 47, बिना हेलमेट 286, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 28 और भारवाहनों में ओवरलोडिंग के 49 मामलों में भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अन्य अभियोगों में भी 512 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा फैसला, PM आवास परियोजनाओं की होगी नियमित निगरानी।

पांच उप संभागों में चला अभियान

विशेष चेकिंग अभियान हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर उप संभागों में चलाया गया। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों में वाहनों की जांच की।

 

 

 

हल्द्वानी में परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, जगदीश चंद्र और गोविंद, रामनगर में एआरटीओ (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव, काशीपुर में एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप वर्मा सहित परिवहन कर अधिकारियों की टीमों ने अभियान को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पीली कोठी चौराहे पर दो गुटों के विवाद के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई।

 

 

रुद्रपुर और टनकपुर उप संभागों में भी प्रवर्तन टीमों ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हल्द्वानी संभाग डा. गुरदेव सिंह के अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।


ख़बर शेयर करें -