स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझे और तिरंगे की गरिमा को लेकर विशेष अपील।

ख़बर शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चाइनीज मांझे और तिरंगे की गरिमा को लेकर विशेष अपील।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर 14 अगस्त की रात से जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। प्रमुख बैरियरों पर पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा कदम, दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार।

 

 

 

टांडा, एमवीआईआर, सुभाषनगर, गड़प्पू, हल्दुवा, मोहन, धानाचूली, क्वारब और खैरना सहित प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, होटलों और बाजारों में डॉग स्क्वायड तथा बीडीएस टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बहाव में फंसे दो कांवड़िए, SDRF जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाया।

 

 

पुलिस की सोशल मीडिया सेल भी लगातार निगरानी रखेगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दुकानदारों और आमजन से जानलेवा चाइनीज मांझे का क्रय-विक्रय एवं इस्तेमाल न करने की अपील की है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के बाद यदि कहीं तिरंगा गिरा या लावारिस अवस्था में मिले तो उसकी गरिमा बनाए रखते हुए उसे नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी निवेदिता कुकरेती का बड़ा संदेश—'अपराध छिपाएं नहीं, पुलिस को तुरंत बताएं'।

 

 

पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को देने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -