परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री धामी ने भरी विकास की हुंकार, 2035 तक विकसित उत्तराखंड का संकल्प।

परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री धामी ने भरी विकास की हुंकार, 2035 तक विकसित उत्तराखंड का संकल्प।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन हुआ।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों और वीर बलिदानियों को नमन करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों एवं आंदोलनकारियों को भी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ, नामांकन वापसी में किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 28 सितंबर को होगी आम सभा।

 

 

 

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री की सात बड़ी घोषणाएं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़ी सात महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

  1. चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।
  2. प्रदेश में प्रथम युवा आयोग की स्थापना की जाएगी।
  3. सीमावर्ती गांवों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार व उद्यम के लिए अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
  4. वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे।
  5. प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा।
  6. 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू होगी। आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार अनुदान के रूप में देगी।
  7. प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष से ‘बाल वीरता पुरस्कार’ शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2035 तक विकसित उत्तराखंड बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। सड़क, रेल, रोपवे, पर्यटन, उद्योग, स्टार्टअप, खेल, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। किसानों को ब्याजमुक्त ऋण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

 

 

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार राहत और बचाव कार्यों के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, पेयजल एवं विद्युत लाइनों को जल्द दुरुस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को ऐसा श्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा, जहां विकास के साथ विरासत, रोजगार के साथ पलायन का समाधान और आधुनिकता के साथ संस्कृति एवं पहचान की मजबूती सुनिश्चित हो। उन्होंने प्रदेशवासियों के विश्वास को सरकार की बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया।