

नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी! काठगोदाम पुलिस ने 3 चालकों को दबोचा, वाहन किए सीज।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में काठगोदाम पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए।
19 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और पुलिस टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए तीन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रामगोपाल निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश, जो कार संख्या UP30BY-4249 चला रहा था; उत्कर्ष बिष्ट निवासी ज्योलीकोट, नैनीताल, जो स्कूटी संख्या UK04T-5732 चला रहा था; तथा कमल सिंह जन्तवाल निवासी काठगोदाम, जो स्कूटी संख्या UK04Z-7798 चला रहा था, शामिल हैं।
तीनों के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में धारा 185 एमवी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब के नशे में वाहन चलाकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।





















