फायरिंग से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।

फायरिंग से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। खताड़ी क्षेत्र में 10 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से ही मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में अयान पुत्र जुल्फकार, निवासी खताड़ी रामनगर की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 252/26, धारा 109, 191(3) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

 

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी ट्रैफिक के बीच SSP मंजूनाथ ने संभाली कमान, डायवर्जन प्लान से नैनीताल-कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था दुरुस्त।

 

 

 

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2026 को अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बसई पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 263/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में जुटेंगे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल मंजीत सैंगर शामिल रहे।