फायरिंग से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।

फायरिंग से दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। खताड़ी क्षेत्र में 10 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना के मामले में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से ही मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी से मचा हड़कंप, रामनगर में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात खताड़ी क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में अयान पुत्र जुल्फकार, निवासी खताड़ी रामनगर की तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 252/26, धारा 109, 191(3) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

 

घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की कहानी अब साहित्य के जरिए पहुंचेगी दुनिया तक, वन मंत्री सुबोध उनियाल बोले—किताबें समाज का दर्पण।

 

 

 

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त 2026 को अनुज रावत पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बसई पीरूमदारा, रामनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 263/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत, कांस्टेबल जसवीर सिंह और कांस्टेबल मंजीत सैंगर शामिल रहे।