रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

रक्षाबंधन पर मिलावट का खेल रोकने उतरा खाद्य विभाग, कालाढूंगी में आधा दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठानों की जांच।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

कालाढूंगी। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कालाढूंगी बाजार में आधा दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने गुणवत्ता जांच के लिए तीन खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे, जिनमें एक खुला पनीर, एक कार्बोनेटेड कैफीनयुक्त बेवरेज और एक कार्बोनेटेड बेवरेज लेमिनेटा शामिल है। टीम ने मिठाई और किराना कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही बेचने के सख्त निर्देश दिए।

 

 

 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। प्रतिष्ठान संचालकों को दुकानों और स्टोर में नियमित साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल व दवाओं के छिड़काव तथा कर्मचारियों का नियमित मेडिकल फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में टेका माथा, पुलिस व्यवस्था की सराहना।

 

 

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिलावट करते पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

विभाग ने खाद्य कारोबारियों को पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण व समाप्ति तिथि और बैच नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, बिल/कैश मेमो देने, FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने तथा खराब अथवा कालातीत खाद्य सामग्री की बिक्री पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  24 नवंबर से हल्द्वानी में सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला, 250 स्टालों में दिखेगी देशभर की कला और उत्पाद।

 

 

खाद्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि जहां कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका हो, तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।