फिरोंदारा मण्डल व ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम की रही धूम, मातृशक्ति के अपार स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

फिरोंदारा मण्डल व ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम की रही धूम, मातृशक्ति के अपार स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

फिरोंदारा मण्डल व ग्रामीण मंडल में रक्षाबंधन कार्यक्रम की रही धूम, मातृशक्ति के अपार स्नेह से भावुक हुए इंदर रावत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर- विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी एवं भाजपा नेता पूर्व सैनिक इंदर रावत द्वारा बहनों के सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को समर्पित रक्षाबंधन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज पिरुमदारा मंडल एवं ग्रामीण मंडल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। बहनों ने इंदर रावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  अंधेरी रात, उफनती नहर और जिंदगी-मौत की जंग… नैनीताल पुलिस के जवानों ने बचाई 35 वर्षीय युवक की जान।

 

कार्यक्रम के दौरान कई अवसरों पर भावुक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने इंदर रावत को राखी बांधी और उनके सामाजिक कार्यों तथा क्षेत्र में निरंतर सक्रियता के लिए शुभकामनाएं दीं। महिलाओं की भारी भागीदारी ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

 

इस अवसर पर इंदर रावत ने कहा, “मेरी बहनों ने मेरी कलाई पर जो रक्षा का धागा बांधा है, वह मेरे लिए केवल एक धागा नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का बंधन है। मैं अपनी प्रत्येक बहन को विश्वास दिलाता हूं कि उनका यह भाई हर सुख-दुख में दिन-रात उनके साथ खड़ा रहेगा। मेरी किसी भी बहन को कभी मेरी आवश्यकता पड़े तो मैं एक भाई के रूप में हमेशा उसके साथ रहूंगा।”

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता

उन्होंने कहा कि रामनगर विधानसभा के अलग-अलग मंडलों में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रमों में मातृशक्ति से मिला प्रेम और समर्थन उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक रहा। जिस आत्मीयता से बहनों ने इन कार्यक्रमों में भागीदारी की, उसने इस पूरे आयोजन को एक बड़े सामाजिक उत्सव का स्वरूप दे दिया।

 

 

 

कार्यक्रमों में उमड़ी महिलाओं की संख्या ने क्षेत्र में इंदर रावत की सामाजिक सक्रियता और जनता के बीच उनके जुड़ाव को भी रेखांकित किया। पूर्व सैनिक होने के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय इंदर रावत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की जनता के बीच लगातार मौजूद रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर विधानसभा स्तर पर मंडलवार आयोजित इन कार्यक्रमों में मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास से पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा महोत्सव को किया संबोधित

 

 

इंदर रावत ने सभी बहनों, मातृशक्ति, आयोजन से जुड़ी बहनों, सहयोगियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बहनों का सम्मान मेरे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है। आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मुझे समाज के लिए और अधिक कार्य करने की शक्ति देता है।”

बहनों का सम्मान — भाई का संकल्प।

kj
tara