पत्थरबाजी से मचाया बवाल, पुलिस ने तीनों ‘बाहुबलियों’ को पहुंचाया थाने।

पत्थरबाजी से मचाया बवाल, पुलिस ने तीनों ‘बाहुबलियों’ को पहुंचाया थाने।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। होटल में पत्थरबाजी कर शीशे तोड़ने और अराजकता फैलाने के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन 20 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार होकर रामनगर के टेढ़ा रोड स्थित किराए के मकान में छिपे हुए थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल।

 

 

जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को रामनगर पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े और अराजकता की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। होटल स्वामी अतुल अग्रवाल और होटल कर्मी धीरज ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने पत्थर मारकर होटल के शीशे तोड़ दिए और तोड़फोड़ कर मौके से चले गए।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और तीनों को उनके किराए के मकान से पकड़ लिया। पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय रथ के साथ ग्राम सौंड पहुंचा विधिक सेवा अभियान, ग्रामीणों को दी जाएगी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।

 

 

पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक स्थान पर पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और अराजकता से शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए तीनों के खिलाफ धारा 172(2) BNSS के तहत गिरफ्तारी की गई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • अक्षय (20), पुत्र नरेंद्र, निवासी ग्राम कुंगर, थाना भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा।
  • सागर चौहान (20), पुत्र धर्मवीर चौहान, निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा।
  • सचिन यादव (20), पुत्र भूपेन्द्र यादव, निवासी ग्राम बिहारी, थाना अटेली, तहसील नारनौल, जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा।
यह भी पढ़ें 👉  अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े के रूप में होगा आयोजित रू मुख्यमंत्री

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल गगन सिंह, कांस्टेबल महबूब खान और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से होटल में तोड़फोड़ और सार्वजनिक स्थान पर अराजकता फैलाने वाले आरोपियों पर शिकंजा कस गया।

kj
tara