

*एक-एक डकैत को कानून के कटघरे तक पहुंचाएंगे — SSP डॉ0 मंजूनाथ टीसी की कुशल रणनीति का असर*
*आज 02 डकैत, 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद, वरना कर जप्त, अब तक मास्टरमाइंड सहित 08 डकैतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वरना कार और लूटी गई रकम में से ₹1.40 लाख नकद बरामद किए हैं।
घटना के बाद से ही नैनीताल पुलिस की करीब 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी समेत थाना पुलिस, SOG, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, BDS/डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया था।
19 अगस्त को डायल-112 के जरिए गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद लोगों द्वारा लूटपाट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता नारायण दास के अनुसार, हथियारबंद बदमाशों ने उनके ऑफिस/गैराज में डकैती डालकर करीब ₹8 लाख नकद, 12 मोबाइल फोन तथा सोने की चेन और अंगूठियां लूट ली थीं। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 284/26, धारा 310(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान CCTV फुटेज, सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने पहले यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2026 को हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपी:
- साहब सिंह उर्फ साबी (27) निवासी गज्जीपुर, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।
- गुरवन्त सिंह उर्फ गोपी (26) निवासी नूरपुर, थाना स्वार, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।
पुलिस के अनुसार साहब सिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, ₹89,700 नकद और वरना कार संख्या UK-08-7517 बरामद हुई। वहीं गुरवन्त सिंह के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और ₹50,300 नकद बरामद किए गए। दोनों से कुल ₹1.40 लाख नकद, दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। साहब सिंह के खिलाफ नानकमत्ता, केलाखेड़ा, दिनेशपुर और रामनगर थानों में पूर्व में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जबकि गुरवन्त सिंह के खिलाफ नानकमत्ता थाने में मामला दर्ज है।
डकैती के खुलासे में जुटी पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को ₹2,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया।




















