जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, स्कूल में दाखिला, फीस माफी, भरण-पोषण, अतिक्रमण और कब्जे समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई की। आयुक्त ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि गंभीर मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बनभूलपुरा निवासी अदनान अंसारी ने बताया कि उन्होंने नवाड़ खेड़ा, गौलापार में सलीम सैफी से प्लॉट खरीदा था और इसके लिए 5 लाख रुपये दिए थे। रजिस्ट्री होने के बावजूद आपत्तियों के कारण दाखिल-खारिज नहीं हो पाया। मामले में आयुक्त ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके तहत पूर्व में 4.50 लाख रुपये और शुक्रवार को शेष 50 हजार रुपये वापस दिलाए गए। पूरी धनराशि मिलने पर शिकायतकर्ता ने आयुक्त का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ युवक गिरफ्तार।

एक अन्य मामले में लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रही युवती ने शिकायत की कि युवक ने उससे करीब 7 लाख रुपये का सोना और नकद धनराशि ली थी, जिसे वापस नहीं किया गया। दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई के बाद आयुक्त ने युवक को तीन माह के भीतर 7 लाख रुपये वापस करने के निर्देश दिए। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी सख्त हुए आयुक्त

एक वार्ड में सफाई कर्मचारियों के नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायत पर आयुक्त ने नगर आयुक्त को सभी वार्डों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सुपरवाइजरों को नियमित निरीक्षण करने और अनुपस्थित कर्मचारियों तथा लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट परमिट बुकिंग प्रणाली सरल करने की मांग, नेचर गाइड एसोसिएशन ने पार्क वार्डन को सौंपा ज्ञापन।

तुमड़िया डैम क्षेत्र में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश

पूर्व प्रधान दुर्गापुर गुरमुख सिंह ने शिकायत की कि तुमड़िया डैम के आसपास ग्राम समाज, बंजर और सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार काशीपुर तथा संबंधित चकबंदी अधिकारी को क्षेत्र का निरीक्षण कर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को 5 दिन के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही दस्तावेजों की जांच कर किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

गुरु तेग बहादुर स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया की जांच के आदेश

अनीता बिष्ट ने अपने पुत्र के कक्षा 9 में गुरु तेग बहादुर स्कूल में दाखिले से संबंधित शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद उनके पुत्र को दाखिला नहीं दिया गया। मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयुक्त ने स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ नैनीताल के माध्यम से 15 दिन में जांच पूरी कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

जनसुनवाई में नाहिदा निवासी गौजाजाली ने स्कूल फीस माफी, शांति भट्ट ने बहू से भरण-पोषण दिलाने, किरण जोशी ने आर्थिक सहायता, हिमानी त्रिपाठी ने पड़ोसियों का अतिक्रमण हटाने, फरहीन निवासी बागजाला ने पारिवारिक खर्च दिलाने और राहुल लोहनी ने भूमि से कब्जा हटाने संबंधी शिकायतें रखीं। आयुक्त ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कराया और शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।