नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। नंदा देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ खोया-पाया मामलों में भी नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई देखने को मिली। खरीदारी के दौरान गुम हुआ एक महिला का पर्स पुलिस ने महज आधे घंटे में बरामद कर उसके सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

 

 

 

जानकारी के अनुसार ज्योलिकोट, हल्द्वानी निवासी दीपाली बोरा पुत्री दीपक बोरा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नंदा देवी मेले में खरीदारी करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स में करीब दो हजार रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।

 

 

 

 

काफी तलाश के बाद भी पर्स नहीं मिलने पर दीपाली बोरा ने मेला कंट्रोल रूम स्थित खोया-पाया केंद्र पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी और दुकानदारों व अन्य लोगों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  असम के पूर्व DGP बीडी खर्कवाल का निधन, DGP दीपम सेठ ने जताया शोक।

 

 

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब आधे घंटे के भीतर महिला का पर्स बरामद कर लिया गया। पर्स में मौजूद नकदी और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर उसे महिला के सुपुर्द कर दिया गया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सट्टे की खाई-बाड़ी करते दूसरा दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की दोहरी कार्रवाई।

कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन तथा एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी संचार रेवाधर मठपाल के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शिवेंद्र बोरा, कांस्टेबल हरीश प्रसाद, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी और महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला शामिल रहे।