रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में ब्लॉक, नगर और मालधन कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

 

बैठक में पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

बैठक को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने और चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय रहने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला, दो दिन बाद आरोपी बैराज में नहाते गिरफ्तार।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को व्यापक बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

 

 

बैठक का संचालन नैनीताल कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, भुवन पांडेय, सतेश्वरी रावत, विमला आर्या, गिरधारी लाल, रमेश पंडित, लीलाधर जोशी, एनडी पंत, मनवर सिंह रावत, कमल सिंह नेगी, गोपाल दत्त नैनवाल, भोपाल राम, देवेंद्र चंदौला, मो. युसूफ, जावेद खान, बाबर खान, एडवोकेट फेजुल हक, दानिश हुसैन, शेर खान, पंकज सुयाल, डूंगर कनवाल, गिरीश बिष्ट, हरदीप सिंह दिप्पा, दीपक मसीह, धीरज सती, उमाकांत ध्यानी, नजाकत अली, सोएब रजा, मो. गाजी, मनोज गोस्वामी, महिपाल सिंह, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, एसआर टम्टा, बाली राम, वीरेंद्र तिवारी, मोईन खान, आदिल खान, सुमित तिवारी, धीरज उपाध्याय, कुबेर कड़ाकोटी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।