SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

*SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी*

*86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया*

*SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल*

 

 

 

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 में नैनीताल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा और मानवीय पहल के जरिए श्रद्धालुओं का भरोसा जीत रही है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में मेले में बनाए गए खोया-पाया केंद्र और कंट्रोल रूम की सक्रियता से अब तक 86 लोगों को सहायता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

 

 

 

खोया-पाया केंद्र ने मेले में परिजनों से बिछड़े 10 बुजुर्गों और 47 बच्चों को उनके परिवारों से सकुशल मिलाया, जबकि 29 लोगों का खोया हुआ सामान बरामद कर उन्हें सौंपा गया। बरामद सामान में पर्स, मोबाइल, चाबी, नगदी, बैग सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्राउट पालन से बदली पहाड़ की तस्वीर, बागेश्वर में गांव लौटे युवाओं को मिला रोजगार का सहारा।

 

 

 

वहीं, मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी और सीओ भवाली रविकांत सेमवाल लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। सादे कपड़ों में पुलिस टीमों को तैनात कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

 

 

कंट्रोल रूम से लगातार अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को सामान की सुरक्षा, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एएसआई किरण गोस्वामी, एएसआई जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल नीलम और हेड कांस्टेबल निहाल समेत खोया-पाया टीम लगातार लोगों की मदद में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’, Rs. 8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

 

 

 

इसके अलावा स्थानीय और दूर-दराज से आए व्यापारियों का उत्साह बढ़ाने के लिए एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मेले में खरीदारी भी की। इससे व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिला।