
रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को शहीद पार्क में किया नमन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहा में हुए गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में लखनपुर स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों और स्थानीय लोगों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।
अनिल अग्रवाल ने रामपुर तिराहा कांड से जुड़े घटनाक्रम और राज्य आंदोलन के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा करते हुए कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए उनके संघर्ष को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।







