गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पहलवान गिरफ्तार, इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत।

गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पहलवान गिरफ्तार, इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

पुलिस के अनुसार, टाउन धानमिल निवासी राम चन्द्र ने 4 अक्टूबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज करने के नाम पर उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा का उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद खुले फाटो और हाथी डंगर पर्यटन जोन, जंगल सफारी को उमड़े पर्यटक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ पुनीत तोमर ने किया शुभारंभ, नाइट सफारी और ट्री हाउस रहेंगे खास आकर्षण।

 

 

मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 338/2026, धारा 105 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी फरार था।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार पतारसी-सुरागरसी की और उसे उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।