वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 5 अक्टूबर। वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के तहत पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को वन, वन्यजीव, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के महत्व की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।

 

 

 

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.सी. पाण्डे के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रतिनिधि रमेश चंद्र सुयाल और प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वन्यजीव प्रबंधन, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और वन्यजीव संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर पहुंचे कप्तान, ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुलेट बाइक से चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच ट्रैफिक प्लान पर लिया बड़ा फैसला—कल 6 घंटे ONE-WAY रहेगा ट्रैफिक, वापसी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।

 

 

 

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भूमिका का संदेश दिया गया।

 

 

महाविद्यालय स्तर पर कार्यशाला का समन्वय डॉ. शंकर राम ने किया, जबकि संचालन डॉ. अलका ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नूतन श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. शलभ गुप्ता, डॉ. महेंद्र परमार और डॉ. विजय कुमार सहित विज्ञान संकाय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत कार्यालय में CDO की छापेमारी से मचा हड़कंप, 55 फाइलें आवास पर मिलने से उठे सवाल।

 

 

 

कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा इनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।