प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी से मचा हड़कंप, रामनगर में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज।

प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी से मचा हड़कंप, रामनगर में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है। मामला 8 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, शासन के निर्देश पर महाविद्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाना था। इसमें जिलाधिकारी नैनीताल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अभियान का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना था।

 

 

 

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन युवकों के बीच पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर बातचीत सामने आई। आरोप है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान युवकों ने अगले दिन सुबह 10:30 बजे एकत्र होकर ज्ञापन देने और कार्रवाई नहीं होने पर प्रधानाचार्य पर तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पहलवान गिरफ्तार, इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत।

 

 

मामले का संज्ञान लेते हुए रामनगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर संख्या 319/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 224 और 351(1) में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अनस पुत्र जुल्फकार सिद्दीकी (21), निवासी शक्तिनगर पूछड़ी; अन्य निवासी किशनपुर छोई; और सानिब सिद्दीकी पुत्र अजीम (24), निवासी टांडा रामनगर के विरुद्ध कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

 

 

नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और धमकी देने के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।