वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। भवाली, भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में यातायात सुचारु रखने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। पर्यटकों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, भारी वाहनों का आवागमन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें जनपद की सीमा पर रोका जाएगा। केमू, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित डायवर्जन लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का शिकंजा, चार अराजक तत्व जिला बदर; 1 जनवरी से अब तक 94 पर कार्रवाई।

 

 

 

अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों में जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होकर जाएंगे। रानीखेत से आने वाले वाहन क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़ और खुटानी बैंड के रास्ते जाएंगे। हल्द्वानी और काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को भी खुटानी बैंड से धारी और धानाचूली की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

 

 

भीमताल के रास्ते आने वाले पर्यटकों के निजी वाहन विकास भवन पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे, जबकि गेठिया और नैनीताल मार्ग से आने वाले वाहन भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क होंगे। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा। वीकेंड के दौरान टैक्सी और दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र तथा नैनीताल में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद।

 

 

पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से निर्धारित यातायात प्लान का पालन करने की अपील की है।