ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई, 190 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गादेवी-मोरादा मार्ग 15 नवंबर से पहले खोलने की मांग, शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा मजार के पीछे चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23), निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास मौजूद लाल रंग के बैग से 95 बुप्रेनॉर्फिन (BI NORPHINE) इंजेक्शन और 95 एविल (फेनिरामाइन मैलेट) इंजेक्शन बरामद किए। कुल बरामदगी 190 इंजेक्शन की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर रामनगर में जुटे इतिहासकार, दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू।

 

 

 

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 170/2026 दर्ज किया है। मामले में NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जीवनदायी हिमालय के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर।

 

 

 

संयुक्त कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस के उपनिरीक्षक जगवीर सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। वहीं ANTF टीम से उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और कांस्टेबल इसरार अहमद ने कार्रवाई में भाग लिया।

 

 

 

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।