
अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रणजीत रावत के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च रानीखेत रोड तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।
पूर्व विधायक रणजीत रावत ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशभर में आवाज उठा रही है। अंकिता के परिजन दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना देकर न्याय की मांग कर रहे हैं।
रणजीत रावत ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की और उनके संघर्ष को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार को न्याय दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास से भी जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।
ये रहे मौजूद: कैंडल मार्च में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओमप्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, बीना रावत, सतेश्वरी रावत, ममता आर्या, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, भुवन पाण्डेय, सुनीता देवी, गिरधारी लाल, एडवोकेट अतुल अग्रवाल, सभासद एडवोकेट विक्रम भट्ट, सभासद मोहम्मद अजमल, बाली राम, कृपाल रावत, कैलाश त्रिपाठी, रमेश रावत, गुड्डू जोशी, प्रखर पाण्डेय, गोविन्द पाण्डेय, हाजी इकराम, जावेद खान, चांद खान, वीरेंद्र लटवाल, महेश पाण्डेय, अनीश खान, अतुल सक्सेना, अरविन्द चंद्र, हेम चंद्र जोशी, अंकुश अग्रवाल, फजल खान, राजेश नेगी, महेंद्र रावत, मोहम्मद गाजी, धीरज मौलिखी, कुंदन सिंह रावत, अपूर्व शाह, मोहम्मद सोएब, अमित चंद्रा, भुवन चंद्र, आनंद कुमार, वीरेंद्र तिवारी, आफाक हुसैन, दानिश हुसैन, कन्नू जोशी और राकेश बमसिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







