आबकारी विभाग की नाक के नीचे दौड़ रही कच्ची शराब की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा कारोबार?

आबकारी विभाग की नाक के नीचे दौड़ रही कच्ची शराब की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा कारोबार?

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रामनगर क्षेत्र में कच्ची शराब के कथित अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। चिल्किया के पास नेशनल हाईवे-309 पर कच्ची शराब की थैलियों से भरे ऑटो के पलटने की घटना ने क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में ऑटो सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए, लेकिन दुर्घटना के बाद ऑटो में मिली कच्ची शराब की थैलियां चर्चा का विषय बन गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सनसनीखेज मामला, 56 वर्षीय महिला की मौत पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप!

 

 

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि रामनगर में कच्ची शराब की खेप आखिर कहां तैयार हो रही है? इसे कौन सप्लाई कर रहा है और किन इलाकों में इसकी बिक्री की जा रही है? यदि शराब की इतनी मात्रा वाहनों के जरिए इधर-उधर पहुंचाई जा रही है तो आबकारी विभाग की निगरानी और मुखबिर तंत्र को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिल पा रही?

 

 

 

आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या आबकारी विभाग केवल छिटपुट कार्रवाई तक सीमित है या फिर अवैध शराब के निर्माण और सप्लाई के पूरे नेटवर्क को पकड़ने के लिए भी कोई ठोस रणनीति है? ऑटो में मिली शराब की थैलियों को महज एक दुर्घटना से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसकी सप्लाई के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जांच भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

 

 

 

कहां से आती है शराब, कौन है असली खिलाड़ी?

अब आबकारी विभाग के सामने कई अहम सवाल हैं। शराब किस स्थान से लाई जा रही थी? ऑटो में मौजूद शराब किसकी थी? इसे कहां पहुंचाया जाना था? क्या इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क सक्रिय है? इन सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष जांच की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  खून का रिश्ता, चोरी का कनेक्शन! लालकुआं में दो सगे भाई निकले शातिर चोर।

 

 

 

रामनगर में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केवल कार्रवाई के दावे पर्याप्त नहीं हैं। जरूरत है कि विभाग शराब के निर्माण स्थलों, सप्लाई चैन और बिक्री के ठिकानों तक पहुंचे तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।

 

 

 

अब देखना होगा कि चिल्किया की यह घटना आबकारी विभाग के लिए जांच और कार्रवाई का सबब बनती है या फिर कच्ची शराब का कथित कारोबार इसी तरह चलता रहेगा।