शादी का जश्न या सड़क पर जाम? पुलिस ने साफ कर दिया हिसाब, अब नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई!

शादी का जश्न या सड़क पर जाम? पुलिस ने साफ कर दिया हिसाब, अब नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई!

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। अब न सड़क पर बारात का कब्जा चलेगा, न आधी रात तक डीजे की धुन पर धमाल मचेगा और न ही शादी के नाम पर यातायात व्यवस्था की धज्जियां उड़ेंगी! हल्द्वानी में शादी का सीजन शुरू होने से पहले ही नैनीताल पुलिस ने ऐसा एक्शन प्लान तैयार किया है, जिससे बैंक्वेट हॉल संचालकों से लेकर डीजे और बैंड बाजा वालों तक में हलचल मच गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

 

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने मिनी पुलिस लाइन में बैंक्वेट हॉल, डीजे और बैंड संचालकों की बैठक लेकर 13 सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए।

 

 

 

रात 10 बजे के बाद सन्नाटा, डीजे की धुन पर ब्रेक!

पुलिस का सबसे बड़ा फरमान है कि रात 10 बजे के बाद डीजे और बैंड नहीं बजेंगे। नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। अब बारात भी बैंक्वेट हॉल से 100 मीटर की दूरी से ही चढ़ानी होगी, ताकि मुख्य सड़कों पर जाम का सीन न बने।

 

 

असलाह लेकर आए तो एंट्री नहीं!

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पशुओं के नाम पर क्रूरता! दो पिकअप में मिले 11 मवेशी, पुलिस ने दो को दबोचा।

शादी समारोह में असलाह लेकर पहुंचने वालों के लिए भी पुलिस ने साफ संदेश दिया है। किसी भी बाराती को हथियार लेकर बैंक्वेट हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बैंक्वेट हॉल के अंदर और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। सुरक्षा के लिए वालंटियर भी तैनात करने होंगे।

 

 

 

सड़क पर पार्किंग और खतरनाक आतिशबाजी पर वार!

अब बारात में शामिल वाहनों को मुख्य सड़क पर खड़ा नहीं किया जा सकेगा। बैंक्वेट हॉल संचालकों को पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। बैंड-बाजा संचालकों को छोटी ट्रॉली के साथ सड़क किनारे चलना होगा। भीड़ के बीच और सड़क पर खतरनाक आतिशबाजी करने पर भी रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और DM ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने की अपील।

 

 

थाना प्रभारी को देनी होगी बारात की खबर!

बारात की बुकिंग से पहले आवश्यक अनुमति और संबंधित थाना प्रभारी को सूचना देना अनिवार्य होगा। कैटरर्स, बैंड और डीजे संचालकों का सत्यापन भी कराना होगा। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें बारात के दौरान लगातार निगरानी करेंगी।

 

 

 

पुलिस की इस सख्ती का मकसद साफ है—शादी की खुशियां किसी दूसरे के लिए परेशानी न बनें। अब हल्द्वानी में शादी का जश्न तो होगा, लेकिन पुलिस के 13 नियमों के दायरे में!