राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए सड़क पर चोटिल हुए व्यक्तियों के लिए तत्काल फ्लीट रुकवाते हुए घायल व्यक्तियो को अस्पताल में भर्ती करवाया उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय सह सम्पादक

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए सड़क पर चोटिल हुए व्यक्तियों के लिए तत्काल फ्लीट रुकवाते हुए घायल व्यक्तियो को अस्पताल में भर्ती करवाया उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

 

बुधवार को शाम 3:00 बजे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति में शिरकत करने के बाद काठगोदाम रेलवे स्टेशन जा रहे थे, इस बीच उन्होंने चुंगी चौराहे के पास बेहोश हालत में जज फार्म निवासी सुख सिंह पुत्र समीर सिंह और हर्षित पुत्र चंद्र सिंह घायल अवस्था में देखा। जिस पर तत्काल केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अपनी फ्लीट को रुकवा कर दोनों घायल सुख सिंह और हर्षित को फ्लीट में साथ चल रहे तहसीलदार को निर्देशित कर अस्पताल भिजवा कर भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। केंद्रीय मंत्री के तत्काल मदद को देख वहां मौजूद लोगों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा, सुशासन और समर्पण पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *